आज का पंचांगज्योतिष
Today Panchang : 14 मई 2021 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
- पं. राम गणेश मिश्र, जाने-माने ज्योतिषी एवं कर्मकाण्ड मर्मज्ञ

सनातन परंपरा में किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है, जिसके लिए पंचांग की आवश्यकता पड़ती है। पंचांग पांच अंगों — तिथि, नक्षत्र, वार, योग एवं करण से बनता है। इसकी मदद से दिन विशेष की शुभता-अशुभता के साथ ही साथ काल एवं समय की सटीक गणना की जाती है। आइए आज के दिन की शुभ शुरुआत करने से पहले आज के शुभ मुहुर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय समेत ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही जानते हैं कि कोरोना काल में आज किस चीज का दान करने से होगा आपका कल्याण —
14 मई 2021 का पंचांग (देश की राजधानी दिल्ली के समय पर आधारित)
विक्रम संवत – 2078, आनन्द
शक सम्वत – 1943, प्लव
| दिनांक | 14 मई 2021 |
| दिन | शुक्रवार |
| अयन | उत्तरायण |
| ऋतु | ग्रीष्म |
| मास | वैशाख |
| पक्ष | शुक्ल |
| तिथि | द्वितीया प्रात: 05:38 तक तदुपरांत अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वृष राशि की संक्रांति रात्रि 11:25 बजे से |
| नक्षत्र | रोहिणी |
| योग | धृति |
| करण | कौलव/तैतिल |
| सूर्योदय | प्रात: 05:35 बजे |
| सूर्यास्त | सायं 05:53 बजे |
| सूर्य | मेष राशि में 11:25 तक तदुपरांत वृष राशि में |
| चंद्र | वृष राशि में सायंका 07:11 तक तदुपरांत मिथुन राशि में |
| मंगल | मिथुन राशि में |
| बुध | वृष राशि में |
| गुरु | कुंभ राशि में |
| शुक्र | वृष राशि में |
| शनि | मकर राशि में |
| राहु | वृष राशि में |
| केतु | वृश्चिक राशि में |
| राहूकाल | प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक |
| यमगण्ड योग | दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक |
| गुलिक योग | प्रात:07:30 बजे से 09:00 बजे तक |
| दिशाशूल | पश्चिम दिशा |
| भद्रा | — |
