Aaj Ka Rashifal: आज सिंह राशि के पूरे होंगे सपने तो वहीं कर्क को मिल सकता है कष्ट, जानें अपनी किस्मत का भी हाल
Today Horoscope in Hindi: मेष से लेकर मीन राशि का कैसा बीतेगा मंगलवार, पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में आज का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 November 2024: ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के लिए दैनिक राशिफल या फिर कहें भविष्यवाणी करने का एक शास्त्रीय तरीका है जो कि पंचांग और ज्योतिष की गणना के बाद किया जाता है। किसी भी व्यक्ति के भविष्य को बताने के लिए ज्योतिष की तमाम विधाओं का प्रयोग किया जाता है लेकिन वैदिक ज्योतिष को आधार मानते हुए भारतीय ज्योतिषी चन्द्र राशि के हिसाब से ही भविष्यफल निर्धारित करते हैं, ताकि राशि विशेष से जुड़े व्यक्ति का प्रतिदिन सही मार्गदर्शन किया जा सके। आइए उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष और जाने-माने ज्योतिषविद् और कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित रमेश सेमवाल जी से 19 नवंबर 2024, सोमवार के दिन का पूरा भविष्यफल जानते हैं —
मेष (Aries Today Horoscope in Hindi)
आज आपको मानसिक तनाव एवं गुप्त चिंताएं बनी रहेंगी। कार्य में रुकावट तथा स्वास्थ में परेशानी होने की आशंका है। आपसी संबंधों में तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। क्रोध ना करें। आज आपको सावधान रहना है। सोच—समझकर ही निवेश करें। संतान संबंधी चिंता रहेगी। शनि की दृष्टि से परेशानी और बढ़ेगी, इसलिए खूब सावधान रहें और किसी से उधार न लें क्योंकि उसे चुकाने में परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं तथा सुंदरकांड का पाठ करें।
वृषभ (Taurus Today Horoscope in Hindi)
आज निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होगी। यात्रा का प्लान बनेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति होगी। आज कोई रुका हुआ कार्य बनेगा। संतान से लाभ मिलेगा। भूमि संबंधी कार्य बनेंगे। किसी के सहयोग से निवेश का योग है। आज राशि स्वामी का पूरा लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा है।
आज का उपाय: गाय माता को घास खिलाएं तथा धर्मस्थल मैं जाकर अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।
मिथुन (Gemini Today Horoscope in Hindi)
शत्रु पराजित होंगे। आर्थिक कष्ट दूर होंगे, किंतु मानसिक परेशानी बनी रहेगी। आज आपको यात्रा सावधानी से करनी है। लंबी दूर की यात्रा न करें। गाड़ी ध्यान से चलानी है। अपनों से विवाद नहीं करना है। संतान से लाभ का योग है। आज बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप को कारोबार में लाभ मिलेगा।
आज का उपाय: शिवजी के मंदिर में पूजन करें।
कर्क (Cancer Today Horoscope in Hindi)
आज आपको कोई भी कार्य करते समय खूब सावधानी रखनी है। आपकी राशि मंगल का गोचर अच्छा नहीं है। दिक्कतें आ सकती हैं। क्रोध न करें। पत्नी से विवाद होने की आशंका है। संतान को कष्ट का योग है। भाई से विवाद बढ़ेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आज यात्रा न करें। भारी निवेश भी ना करें।
आज का उपाय: हनुमान जी को गुलाब की माला चढ़ाएं और चालीसा का पाठ करें।
सिंह (Leo Today Horoscope in Hindi)
सिंह राशि के जातकों के लिए समय अच्छा है। आपको भूमि-भवन आदि का लाभ होगा। परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। संतान से लाभ होगा। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक पक्ष से लाभ होगा। राज कार्य बनेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: भगवान सूर्य की अराधना करें तथा उन्हें तांबे के लोटे से जल अर्पण करें।
कन्या (Virgo Today Horoscope in Hindi)
कन्या राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज तमाम तरह की परेशानी हो सकती है। शत्रु परेशान करेंगे। धन हानि का योग है। पत्नी के स्वास्थ में गिरावट आएगी। परिवार में कष्ट का योग है। घर-परिवार में विवाद बढ़ेगा। आज आपको सावधान रहना है। वाणी का संयम बनाए रखें। क्रोध भूल से भी ना करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। लेन-देन सावधानी के साथ करें। आज सावधानी का समय है। भाई-बहनों के साथ विवाद न करें।
आज का उपाय: गाय माता की सेवा करें।
तुला (Libra Today Horoscope in Hindi)
तुला राशि के जातकों के लिए समय अच्छा है। धन का लाभ होगा। भूमि का लाभ होगा। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से लाभ होगा। कुछ रुके हुए कार्य बनेंगे। संतान को विद्या का लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। राज कार्यों में लाभ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आज आगे की अच्छी योजना बनेगी। नक्षत्र आज आपके साथ हैं। आज का योग अच्छा है।
आज का उपाय: महालक्ष्मी जी का विधि-विधान से पूजन करें।
वृश्चिक (Scorpio Today Horoscope in Hindi)
सूर्यनारायण भगवान की कृपा आज आपको प्राप्त होगी। आज कारोबार में लाभ मिलेगा। सूर्य का गोचर आपको निरंतर आपको लाभ दे रहा है। आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। आज आप किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। भूमि-भवन का लाभ होगा। यात्रा से लाभ होगा। मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन का योग है। बहुत दिनों से चल रही बीमारी दूर होगी। कुछ रुके हुए कार्य भी बनेंगे।
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु (Sagittarius Today Horoscope in Hindi)
धनु राशि के जातकों के लिए आज सेहत चिंता का विषय बन सकती है। आज किसी रोग या चोट के चलते परेशान रहेंगे। अपनों से वाद—विवाद बढ़ेगा। संतान कष्ट का योग है। शत्रु परेशान करेंगे। आज का दिन सावधानी का है। दूर की यात्रा करने से बचें। पत्नी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कार्यों में रुकावट आ सकती है।
आज का उपाय: केले का दान करें।
मकर (Capricorn Today Horoscope in Hindi)
मकर राशि के जातकों के लिए समय अच्छा है किंतु यात्रा में सावधानी रखनी है। आज आपको धन का लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि का योग है। शरीर में कष्ट का योग बन रहा है। रुके हुए कार्य बनेंगे। आज अपनों से लाभ होगा। किसी कार्य के लिए निवेश सो सकता है, जो भविष्य के लिए लाभकारी होगा।
आज का उपाय: भगवान नारायण के मंत्रों का जाप करें।
कुंभ (Aquarius Today Horoscope in Hindi)
कुंभ राशि के जातकों के लिये शनि का गोचर आज अच्छा फल देगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। वाणी का संयम रखें। क्रोध ना करें। किसी पर जादा विश्वास करना घातक साबित हो सकता है। पत्नी से बिल्कुल भी विवाद न करें अन्यथा हानि हो सकती है। संतान को आज लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज का पूरा दिन आपके लिए अच्छा है।
आज का उपाय: भैरव मंदिर में जाकर लड्डू का दान करें।
मीन (Pisces Today Horoscope in Hindi)
मीन राशि की जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। कंपटीशन में आपको लाभ होगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। रोजी-रोजगार के लिए प्रयास करने वालों को सफलता मिलेगी। आज राहु के कारण थोड़ी-बहुत परेशानी हो सकती है। मानसिक चिंताएं घेरे रहेंगी।शत्रु से सावधानी रखनी होगी। कष्ट का योग है। लेन-देन सावधानी से करें। आज निवेश करने से बचेे वरना हानि हो सकती है। थोड़ी सावधानी के साथ आगे बढ़ें।
आज का उपाय: किसी मंदिर में पुजारी को धार्मिक पुस्तकें दान करें।