ज्योतिषआज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 3 राशियों की संवरेगी किस्मत तो वहीं इन चार को हो सकता है नुकसान

Today Horoscope in Hindi: सोमवार के दिन ग्रह-गोचर से किसके बनाएंगे धनवान और किसके बिगाड़ेंगे काम, पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में

Aaj Ka Rashifal 18 November 2024: ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के लिए दैनिक राशिफल या फिर कहें भविष्यवाणी करने का एक शास्त्रीय तरीका है जो कि पंचांग और ज्योतिष की गणना के बाद किया जाता है। किसी भी व्यक्ति के भविष्य को बताने के लिए ज्योतिष की तमाम विधाओं का प्रयोग किया जाता है लेकिन वैदिक ज्योतिष को आधार मानते हुए भारतीय ज्योतिषी चन्द्र राशि के हिसाब से ही भविष्यफल निर्धारित करते हैं, ताकि राशि विशेष से जुड़े व्यक्ति का प्रतिदिन सही मार्गदर्शन किया जा सके। आइए उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष और जाने-माने ज्योतिषविद् और कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित रमेश सेमवाल जी से 18 नवंबर 2024, सोमवार के दिन का पूरा भविष्यफल जानते हैं —

मेष (Aries Today Horoscope in Hindi)

Aries-Horoscope
मेष राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कामकाज के दौरान सावधानी रखनी है, लेकिन धन की प्राप्ति होगी। क्रोध न करें। शांति बनाए रखें। कारोबार में लाभ के योग हैं। यात्रा के योग बनेंगे।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ (Taurus Today Horoscope in Hindi)

Taurus-Horoscope
वृषभ राशि के जातकों को बृहस्पति का गोचर लाभ के साथ हनि भी पहुंचाएगा। आज बृहस्पति देवता लाभ तो देंगे लेकिन खर्च भी करवाएं। संतान सुख मिलेगा।
आज का उपाय: केले का दान करें।

मिथुन (Gemini Today Horoscope in Hindi)

Gemini-Horoscope
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज लाभ का योग है। व्यापार में लाभ होगा। धन में वृद्धि होगी। संतान सुख मिलेगा। मान—सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ का योग बनेगा।
आज का उपाय: गाय माता की सेवा करें।

कर्क (Cancer Today Horoscope in Hindi)

Cancer-Horoscope
मंगल का गोचर हनि का योग बना रहा है। आज सावधान रहना है। आज के दिन आपके भीतर क्रोध बढ़ेगा। किसी के साथ विवाद होने की आशंका है। सावधानी रखें क्योंकि शरीर को भी कष्ट के योग हैं। पति-पत्नी के बीच तकरार हो सकती है।
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

सिंह (Leo Today Horoscope in Hindi)

Leo-Horoscope
सिंह राशि के लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। मान—सम्मान बढ़ेगा। घर में खुशी आएगी। धन का लाभ होगा। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। संतान सुख प्राप्त होगा।
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें।

कन्या (Virgo Today Horoscope in Hindi)

virgo-horoscope

कन्या राशि के लिए केतु का गोचर अच्छा नहीं है, किंतु धर्म के क्षेत्र में अच्छा काम करेंगे तो लाभ मिलता रहेगा। आज के दिन आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। सावधानीपूर्वक कार्य करें तथा वाहन सावधानी के साथ चलाएं। आज आपके भीतर मानसिक द्वंद्व भी बना रहेगा। मानसिक परेशानी बढ़ेगी।
आज का उपाय: हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

तुला (Libra Today Horoscope in Hindi)

Libra-Horoscope

तुला राशि के लिए समय अच्छा है। मान-सम्मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन का लाभ होगा। भाई से विशेष लाभ संभव है लेकिन संतान से जुड़ा कोई कष्ट आपकी चिंता का कारण बनेगा। यात्रा का योग है, जिससे लाभ की प्राप्ति होगी। धन का लाभ होगा।
उपाय: श्रीयंत्र की पूजा करें।

वृश्चिक (Scorpio Today Horoscope in Hindi)

Scorpio-Horoscope
सूर्य का गोचर आपके लिए निरंतर लाभ को बनाए रखेगा। वृश्चिक राशि पर सूर्य का गोचर लाभकारी है। ऐसे में आज आपको धन लाभ की प्राप्ति संभव है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, किंतु क्रोध की अधिकता बनी रहेगी। गुस्से में कोई फैसला न लें और शांति बनाए रखें। शांत मन से काम करने पर ही चीजें बनेंगी। अहंकार और क्रोध से नुकसान होगा।
आज का उपाय: शंकर जी के मंदिर में जाकर फल का दान करें।

धनु (Sagittarius Today Horoscope in Hindi)

Sagittarius-Horoscope
धनु राशि के लिए शुक्र का गोचर मानसिक द्वंद्व उत्पन्न कर रहा है, किंतु लाभ भी दे रहा है। धन का लाभ होगा। मान—सम्मान बढ़ेगा किंतु मानसिक द्वंद्व बढ़ेगा। सावधानी रखनी है। व्यापार की योजना बनेगी। पत्नी का सुख मिलेगा। संतान से भी लाभ मिलेगा।
आज का उपाय: महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए हल्दी का तिलक लगाकर निकलें।

मकर (Capricorn Today Horoscope in Hindi)

Capricorn-Horoscope
मकर राशि को आज लाभ का योग है। मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये कारोबार की शुरुआत का योग है। सेहत की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल है। शरीर में कष्ट रहेगा। खानपान का ख्याल रखें।
आज का उपाय: पीपल को जल चढ़ाकर उसकी परिक्रमा करें।

कुंभ (Aquarius Today Horoscope in Hindi)

Aquarius-Horoscope
शनि देव का गोचर लाभकारी है। आज आपको लाभ की प्राप्ति संभव है, किंतु शत्रु से बाधा उत्पन्न होगी। सावधानी रखें। पत्नी का स्वास्थ्य खराब होगा।
आज का उपाय: नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।

मीन (Pisces Today Horoscope in Hindi)

Pisces-Horoscope
राहु का गोचर आपको आज परेशान रखेगा। मानसिक द्वंद्व रहेगा। कामकाज में सावधानी रखें। हालांकि आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन धन के लेनदेन में सावधानी बरतें तथा किसी से कर्ज न लें।
आज का उपाय: दुर्गा मंदिर में जाकर नारियल चढ़ाएं।

कुंभ टीवी चैनल पर खबरों को लाइव और वीडियो के जरिए देखने के लिए सब्सक्राइब और लाइक करें

प्रयागराज कुंभ और धर्म-अध्यात्म और ज्योतिष से जुड़ी सभी खबरों को जानने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

Ashutosh Shukla

भारतीय संस्कृति में कुंभ मंगल, शुक्ल, सौंदर्य और पूर्णत्व का प्रतीक है। व़ैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजाओं के तले आस्था, विश्वास, समर्पण, और सेवा से सराबोर प्रयागराज महाकुंभ 2025 और सनातन परंपरा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को जानने के लिए जुड़ें www.kumbhatv.com से...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!